21 वर्षीय छात्रा नेहा की संदिग्ध मौत, कमरे में मृत मिली युवती
21 वर्षीय छात्रा नेहा की संदिग्ध मौत, कमरे में मृत मिली युवती
मंडी : अजय सूर्या /
जिला मंडी के सुंदरनगर के भड़ोह क्षेत्र में 21 वर्षीय छात्रा नेहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नेहा निवासी छिछड़ गांव, रोहांडा के रूप में हुई है। वह सुंदरनगर में रहकर एक निजी संस्थान से अकाउंट्स में डिप्लोमा कर रही थी। जानकारी के अनुसार अकाउंट्स विषय की परीक्षा से एक दिन पहले मंगलवार को वह अपने किराए के कमरे में मृत पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार नेहा पढ़ाई में होनहार, मेहनती और खुशमिजाज स्वभाव की युवती थी तथा अकाउंट्स के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थी। उसकी बड़ी बहन ने बताया कि दोनों बहनें सुंदरनगर में रहकर पढ़ाई कर रही थीं और जब वह कोर्स से वापस लौटी तो नेहा को कमरे में अचेत अवस्था में पाया, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें