विपिन परमार ने गिनवाई पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां
विपिन परमार ने गिनवाई पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास सुशासन और जन कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं, उक्त शब्द भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुलह विधानसभा के विधायक विपिन सिंह परमार ने पालमपुर जिला कार्यालय में प्रबुद्ध जनों की एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र आज देश के विकास का आधार बन चुका है और यही नहीं मोदी ने देश की तस्वीर ही नहीं बल्कि तकदीर भी बदलने का काम किया है।
परमार ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है, गरीब कल्याण किसानों के उत्थान महिलाओं के सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे के विस्तार में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
उन्होंने कहा कि विकास की इस यात्रा में हिमाचल प्रदेश भी अछूता नहीं रहा है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को आईआईएम, आईआईटी, ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट, पीजीआई सिटी सेंटर उन्ना, अटल टनल, पूरे प्रदेश को राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ जोड़कर का 4 लेन से जोड़ने जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं इस प्रदेश को मिली हैं।
उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड लोगों को यह विश्वास बनाया है कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और कूटनीति से 2047 तक यह देश दुनिया का सबसे विकसित देश के रूप में जाना जाएगा।
इस अवसर पर संगठनात्मक जिला पालमपुर की जिला अध्यक्ष रागनी रकवाल, जिला महामंत्री राजेश राणु, बुद्धि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमन सच्चर, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव ठाकुर, सचिव संजय कपूर, जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष सीमा चौधरी, महामंत्री लता ठाकुर, मीरा राणा सहित कई बुद्धिजीवी लोग संगोष्ठी में मोजुद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें