नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एम.सी.एम. डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बाघनी (नूरपुर) मे

 नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एम.सी.एम. डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बाघनी (नूरपुर) मे 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर मेहर चंद महाजन डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बाघनी (नूरपुर) में आज कक्षा +1 एवं +2 के विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नूरपुर के एस.डी.एम.  अरुण शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।अपने प्रेरणादायक संबोधन में  अरुण शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार तथा समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने तथा उसका सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करने की सलाह दीl उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बड़ों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद अत्यंत महत्वपूर्ण है।  शर्मा ने विशेष रूप से कक्षा 12वीं के पश्चात विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ उन्हें प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा में लगाकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैंl विद्यालय के प्रधानाचार्य  अनूप चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा उन्हें जागरूक, जिम्मेदार और सफल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे तथा अपने विचार भी व्यक्त किए। अंत में विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया और सभी विद्यार्थियों को नशामुक्त एवं लक्ष्यपूर्ण जीवन जीने का संकल्प दिलाया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर