पलौहड़ा पंचायत में कार्यरत चौकीदार संजीव कुमार की सांप के काटने से मौत।

 पलौहड़ा पंचायत में कार्यरत चौकीदार संजीव कुमार की सांप के काटने से मौत।

___सुबह उठकर माता के साथ पशुओं को भूसा डालते समय सांप ने काटा, अस्पताल में हुई मौत___


ज्वाली : रितिक्ष कुमार /

ज्वाली,  उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत पंचायत की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीव जरियाल (34) पुत्र कुंदन सिंह निवासी कुठेडा के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार संजीव जरियाल गुरुवार को सुबह उठने के बाद अपनी माता के साथ घर से थोड़ी दूर गौशाला में पशुओं को देखने के लिए तथा वहां पर भूसा डालते समय उसको सांप ने काट लिया। उसने अपनी मां को इसके बारे में बताया तथा परिजन उसे सिविल अस्पताल जवाली में लेकर आए। अस्पताल में पहुंचकर संजीव कुमार खुद ही दूसरी मंजिल पर सीढ़ियां चढ़कर गया तथा उसके उपरांत उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। संजीव कुमार पिछले करीबन 12सालों से ग्राम पंचायत पलौहड़ा में बतौर चौकीदार अपनी सेवाएं दे रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

 कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह, ने दुख प्रकट करते हुए प्रशासन से गुहार लगाई है कि परिवार की आर्थिक सहायता की जाए। 


एएसपी धर्म चंद वर्मा के बोल.....

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर