ज्वाली भनेई डागलू ट्यूबवेल 12 दिन से बंद, ग्रामीण बेहाल
ज्वाली भनेई डागलू ट्यूबवेल 12 दिन से बंद, ग्रामीण बेहाल
ज्वाली (कांगड़ा ) नगर पंचायत जवाली के वार्ड नं एक भनेई डागलू का ट्यूबवेल पिछले 12 दिनों से बंद पड़ा है। मोटर खराब होने से पूरे क्षेत्र में पानी का संकट गहरा गया है।
नगर पंचायत जवाली के वार्ड नं एक के अशोक कुमार, सुनील चौधरी, जीवन कुमार, काका राम, जीत सिंह, तरसेम सिंह, दर्शन सिंह, राकेश शर्मा, जोगेश शर्मा, करनेल सिंह, जगदेव सिंह, अशोक कुमार, वग्गू राम, राकेश कुमार आदि ने बताया कि 12 दिन से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। लोगों ने कहा कि गर्मी का मौसम है। पीने, खाना बनाने और मवेशियों के लिए पानी नहीं मिल रहा। महिलाओं व बुजुर्ग को दूर-दूर से मटके भरकर लाने पड़ रहे हैं।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मोटर को जल्दी ठीक करवाकर पानी की सप्लाई बहाल की जाए। उन्होंने ने चेताया अगर दो दिन में ट्यूबल की मोटर नहीं डाली या पानी का समाधान नहीं किया तो जल शक्ति विभाग जवाली घेराव करेंगे।
इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता निर्मल सिंह ने कहा कि भनेई ट्यूबल की मोटर खराब जिसे रिपेयर के लिए भेजा गया है तथा शीघ्र में पानी समस्या का हल हो जायेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें