बी एन यू (भारतनेट उद्यमी ) तैयार करने हेतु समिति सदस्य भी सहयोग दें –डा . राजीव भरद्वाज
बी एन यू (भारतनेट उद्यमी ) तैयार करने हेतु समिति सदस्य भी सहयोग दें –डा . राजीव भरद्वाज
भारतनेट प्रोजेक्ट के माध्यम से जिला कांगड़ा एवं चंबा में फाइबर प्रणाली से जोड़ी जा रही सभी पंचायतें
धर्मशाला
संशोधित भारतनेट प्रोजेक्ट को भलीभाँति कारगर करने के लिये दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्यों को भी भारतनेट- उधमी तैयार करने होंगे | यह उद्गार डा० राजीव भारद्वाज, माननीय सांसद लोक सभा एवं टेलीफोन सलाहकार समिति अध्यक्ष ने बीएसएनएल मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित टेलीफोन सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्षता करते हुए प्रस्तुत किये | उन्होने समिति सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि भारतनेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिला कांगड़ा व चंबा में प्रत्येक पंचायत तक फ़ाइबर पहुंचायी जा रही है और यह कार्य तीव्र गति से हो रहा है | भविष्य में फाइबर के माध्यम से बीएसएनएल के बी एन यू (भारत्नेट उद्यमी ) घर-घर तक बेहतर हाई-स्पीड इंटरनेट की सेवाएँ उपलब्ध करवायेंगे | भारतनेट उद्यमी तैयार करने के लिए समिति सदस्यों को भी अपना सहयोग देना होगा ताकि नए उर्जावान युवा इस क्षेत्र में काम करें और बेहतर एवं हाई स्पीड नेटवर्क उपलब्ध करवाने में योगदान दें | उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के परिणामोन्मुख दृष्टिकोण और बीएसएनएल को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक रूप से बेहतर नेटवर्क उपलब्ध करवाने के निरंतर प्रयासों के अनुरूप बीएसएनएल ऊँचाइयाँ छू रहा है | उन्होने जानकारी दी कि निकट भविष्य में भारतनेट जैसे प्रोजेक्ट बीएसएनएल सेवाओं उत्कृष्ट गुणवत्ता लाने वाले हैं |उनके साथ बीएसएनएल धर्मशाला के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं सचिव दूरसंचार सलाहकार समिति श्री विपिन कुमार मौर्या, श्री जगतम्बा प्रसाद, उपमहाप्रबंधक, श्री पवन कुमार, आंतरिक वित्तीय सलाहकार के साथ बीएसएनएल के अधिकारीगन एवं सभी समिति सदय उपस्थित रहे |
उन्होंने कहा कि टेलीफोन सलाहकार समिति जैसी महत्वपूर्ण बैठकें मात्र बैठक तक ही सिमित न रह कर, सकारात्मक परिणाम लाने वाली होनी चाहिए | उपभोक्ताओं की समस्याएं बीएसएनएल के मंच पर तुरंत पहुंचनी चाहियें ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो पाएं | उन्होंने समिति सदस्यों को भी निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रों की संचार से सम्बंधित समस्याओं के निपटान के लिए बीएसएनएल अधिकारीयों से संपर्क कर उनका सहयोग लें ताकि उपभोक्तों को बेहतर संचार सुविधाओं का लाभ मिल सके | उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को भी आश्वस्त किया कि सरकार का दृष्टिकोण बीएसएनएल के प्रति सदैव सकारात्मक रहा है तथा उपभोक्ताओं को उच्च कोटि की संचार सेवाएं प्रदान करने में केंद्र सरकार से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा | उन्होंने यह भी कहा कि यदि कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिनमें केंद्र सरकार के सहयोग की आवश्यकता है तो मैं सहयोग के लिए सदैव उपलब्ध रहूँगा |
जिला कांगड़ा व चंबा जिला से समिति सदस्यों में अमरजीत सिंह राना, सचिन शर्मा,रमेश राणा, हरिदत्त शर्मा,राकेश चौहान,मति सुदेश राणा,दिनेश शर्मा,शोभा डढवाल,ओपेन्द्र कुमार, पूनम भट्ट,केवल कृष्ण,हैप्पी,सुरेष्ठा कुमारी उपस्थित रहे | इस अवसर पर विभिन्न सदस्यों द्वारा अपने-2 क्षेत्र की दूरसंचार से सम्बंधित समस्याएं पटल पर लायीं तथा विस्तृत चर्चा के माध्यम से मद्दों की अनुपालना सुनिश्चित की |
इस अवसर पर हनुमंत राय, सहायक महाप्रबंधक, किशल लाल,सहायक महाप्रबंधक, डी पी शर्मा, सहायक महाप्रबंधक,मंडल अभियंता विपन कुमार, अजय शर्मा ,तिलक राज, बलबीर सिंह, राकेश सिंह, उपमंडल अभियंता खुशहाल सिंह,मती उकेश कुमारी,लेखा धिकारी मती राजविंदर कौर,योगेश,रिशव सूद तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें