अनुपम डोगरा अध्यक्ष और किशोरी लाल बने उपाध्यक्ष
अनुपम डोगरा अध्यक्ष और किशोरी लाल बने उपाध्यक्ष
पालमपुर/पंचरूखी
पंचायत समिति पंचरूखी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन परिणाम अधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए हैं। आज आयोजित चुनाव कार्यक्रम में चुनावी नतीजों के अनुसार अनुपम डोगरा को पंचायत समिति पंचरूखी का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। इसके साथ ही किशोरी लाल उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया है। एसडीएम पालमपुर एवं एआरओ डॉ. ओपी यादव ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने नव नियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं एवं बधाई भी प्रेषित की।
वहीं पालमपुर बीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव आज नहीं हो सका। चुनाव आयोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कोरम पूरा न होने के कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। एसडीएम ने इस मौके पर कहा कि इस संबंध में आगामी तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें