बिन दुल्हन लौटी बारात, शादी की वरमाला में मजाक पड़ा भारी

बिन दुल्हन लौटी बारात, शादी की वरमाला में मजाक पड़ा भारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में  तहसील के अकबर शाहपुर गांव में शुक्रवार को बारात आई थी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक बारातियों का जमकर स्वागत हुआ और सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था। जैसे ही दूल्हा स्टेज पर वरमाला के लिए पहुंचा, दुल्हन की सहेलियों ने माहौल को हल्का बनाने के लिए उससे चुटकी लेना शुरू किया। इसी बीच एक सहेली ने दूल्हे से उसकी जन्मतिथि पूछ ली। दूल्हे ने शायद मजाक के मूड में जवाब देते हुए अपनी जन्मतिथि "2025" बता दी। यह सुनकर सब चौंक गए, और दुल्हन को यह मजाक कतई पसंद नहीं आया।

उसने इस बात को गंभीरता से लेते हुए वरमाला पहनाने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन को मनाने की तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इस फैसले के पीछे सिर्फ मजाकिया जवाब ही नहीं, बल्कि लड़के पक्ष की कथित दहेज मांग और दूल्हे की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाए गए। दुल्हन के भाई ने बताया कि उनकी बहन 7 भाइयों की इकलौती बहन है, और शादी में लाखों रुपए का खर्च किया गया था। उनका आरोप था कि दूल्हा ना मोबाइल चला पाता है, ना बाइक और ना ही अपनी सही जन्मतिथि बता सका, जिससे उन्हें दूल्हे की मानसिक स्थिति पर शक हुआ।

दूल्हे के परिजनों का कहना है कि यह सब सिर्फ एक मजाक था, और दूल्हे ने जानबूझकर गलत जन्मतिथि बताई थी। उनका दावा है कि शादी रुकने के पीछे असल वजह कुछ और है, और वे किसी तरह की दहेज मांग से इनकार करते हैं।

आखिरकार जब दुल्हन किसी भी सूरत में शादी के लिए तैयार नहीं हुई, तो बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। शादी की खुशियां एक मजाक की वजह से कड़वाहट में बदल गईं और यह मामला गांवभर में चर्चा का विषय बन गया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग