एयरफोर्स के जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, माँ का एकलौता सहारा

एयरफोर्स के जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, माँ का एकलौता सहारा 


स्वजनों ने बताया कि 24 साल पहले कमल के पिता का खेत में काम करते हुए हादसे में निधन हो गया था। उस समय कमल अपनी मां के गर्भ में थे। कमल 25 वर्षीय मूल रूप से फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के शकरपुरा गांव के निवासी थे, लेकिन उनकी मां पति का निधन होने के बाद अपने मायके हांसी के लोहारी गांव में ही रहने लगी। इस उम्मीद से गुजर-बसर किया कि कमल कभी बड़ा होगा तो फिर से परिवार में खुशियां लौट आएंगी। ऐसा हुआ भी कमल ने मन लगाकर पढ़ाई की और एयरफोर्स में भर्ती हो गए, लेकिन एक हादसे ने उनके परिवार को फिर उसी मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। जहां वो 24 साल पहले थे।

साल 2022 में कमल ने अग्निवीर योजना के तहत एयरफोर्स ज्वाइन की थी। वर्तमान में इनकी पोस्टिंग लेह-लद्दाख में थी और हाल में ही इनका तबादला गुजरात के वडोदरा में किया गया था। इसी के मध्ये नजर वे पांच दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। कुछ कागजात संबंधी काम के लिए नारनौंद जा रहे थे और ये हादसा हो गया।स्वजनों ने बताया कि हादसा होने के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़ मौके से भाग गया। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है और कार्रवाई में जुटी हुई है। उधर दूसरी ओर लोहारी गांव में जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना आंखें नम हो गई। कमल अभी अविवाहित थे और उनके लिए लड़की देखने की तैयारी भी चल रही थी। किसे पता था कि एक नया जीवन शुरू होने से पहले ही घर का इकलौता चिराग बुझ जाएगा।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग