बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी को मारीटक्कर, तीन की हुई मौत

बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी को मारीटक्कर, तीन की हुई मौत

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक कार अलीगढ़ से फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। गांव महौं के पास बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विशाखापट्टनम में तैनात नौसेना जवान सुमित (22) और उसके भाई अमित (24) की मौत हो गई। दोनों भाई ननिहाल चिरगांव से अपने गांव मुरसान कोतवाली क्षेत्र के पदू जा रहे थे। वहीं, कार की टक्कर से स्कूटी सवार शिव कॉलोनी सिकंद्राराऊ निवासी योगेश कुमार (55) की भी मौत हो गई। उनका बेटा निमेष और फिरोजाबाद निवासी विजय घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक होने पर अलीगढ़ रेफर किया गया है।

सीएचसी प्रभारी डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि एम्बुलेंस से तीन लोग यहां पर आये थे, जिसमें दो लोग मृत थे। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया था। वहीं, मृत युवकों के बारें में पुलिस को सूचना दी गई थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ