डीएवी स्कूल मनेई में 12वीं के छात्रों को दी विदाई पार्टी

डीएवी स्कूल मनेई में 12वीं के छात्रों को दी विदाई पार्टी

शाहपुर समाचार

शाहपुर (जनक पटियाल):-  डीएवी स्कूल मनेई में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। समारोह के दौरान स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का स्वागत उनके अध्यापकों व 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा फूलों की वर्षा करके व तिलक लगाकर किया गया। 

पार्टी का आगाज विद्या की देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। 11 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। कार्यक्रम में सीनियर्स के लिए विभिन्न प्रकार की फन गेम्स भी करवाई गई। सुंदर व रंग-बिरंगे परिधानों से सजे छात्रों की चहल-पहल से सारा  परिसर गूंज उठा।छात्रों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत कई विजेताओं का चयन किया गया। मिस्टर फेयरवेल का टाइटल आशीष कुमार, मिस फेयरवेल निधि, मिस्टर हैंडसम मृदुल, मिस चार्मिंग मेहक, मिस्टर पर्सनेलिटी सौरव राणा व मिस पर्सनेलिटी गर्ग के खिताब के लिए चुने गए। 

11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों व अध्यापकों को विभिन्न टाइटल्स के साथ सम्मानित किया। स्कूल की ओर से 12वीं कक्षा के छात्रों को गिफ्ट दिए गए। छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए प्रिंसिपल व समूह स्टाफ सहित केक काटा।स्कूल प्रिंसिपल दिनेश कौशल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम व अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में धैर्य, लगन व मेहनत के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा