डोल के भनसुआ में लगा बोरवेल, स्थानीय लोगों ने कहा थैंक्स

डोल के भनसुआ में लगा बोरवेल, स्थानीय लोगों ने कहा थैंक्स

शाहपुर समाचार

शाहपुर (जनक पटियाल):-   ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पधर पंचायत के तहत डोल भनसुआ में  जलशक्ति विभाग ने बोरवेल लगाकर लोगों की बरसों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। आपको बता दें कि ये क्षेत्र ड्राई जॉन में आता है और यहां के लोगों को अक्सर पेयजल की समस्या रहती है।  

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता वीरेंद्र कौशल ने बताया कि कांग्रेस सरकार और मंत्री चन्द्र कुमार के नेतृत्व में ज्वाली विधानसभा की कोटला, नगरोटा व ज्वाली बेल्ट में एक समान विकास किया जा रहा है। डोल में लोगों को पानी की काफी परेशानी थी। जिसके चलते कांग्रेस सरकार के मंत्री प्रोफेसर चन्द्र कुमार ने लोगों की समस्या को देखते हुए बोरवेल की स्वीकृति करवाई ओर फलस्वरूप आज बोरवेल लग गया है। 

बोह पेयजल स्कीम का भी 80 प्रतिशत के करीब कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही लोगों को पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने कांग्रेस सरकार व मंत्री चन्द्र कुमार तथा जलशक्ति विभाग  का आभार व्यक्त किया है। 

इस मौके पर पूर्व पंचायत प्रधान  सुभाष चंद, बार्ड सदस्य लीलो देवी, कांग्रेस कार्यकर्ता वीरेंद्र कौशल, तरसेम सिंह, त्रिलोक चंद, श्रीधर, करनैल सिंह, सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा