ममूह गुरचाल में बैंक योजनाओं बारे जागरूकता कैंप का आयोजनl
ममूह गुरचाल में बैंक योजनाओं बारे जागरूकता कैंप का आयोजनl
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश की कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा सदवां के सौजन्य से ममूह गुरचाल गांव में वित्तीय एवं डिजिटल जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बैंक के प्रबंधक दीपक पठानिया ने की । इस मौके पर उन्होंने ग्राम वासियों को बैंक और नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जानकारी दी तथा स्वयं सहायता समूह के गठन, समूह को ऋण प्रदान करने की प्रक्रिया, एटीएम,खाता खुलवाना, किसान क्रेडिट कार्ड, डिजिटल लेन देन, कृषि ऋण और फसल बीमा योजना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर बैंक के स्टाफ सदस्य, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ साथ गांववासी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं