सूटकेस में मिला महिला का शव, पुलिस ने पति सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में

सूटकेस में मिला महिला का शव, पुलिस ने पति सहित 5 लोगों को लिया हिरासत में 

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक 24 अगस्त को महाराष्ट्र के लातूर, वडवाना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाकूर-शेलगांव फाटा के पास तिरु नदी में एक सूटकेस में एक महिला का सड़ा-गला शव मिला था। उन्होंने कहा, ''जांच दल ने सूटकेस के ब्रांड, कपड़ों के लेबल, आभूषणों और फॉरेंसिक रिपोर्ट से सुराग जुटाए। टीमों ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात से 300 से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों की रिपोर्ट और अपहरण के 70 मामलों की जांच की। सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया अलर्ट, एआई-आधारित स्कैच आदि ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया।'' पुलिस अधिकारी ने कहा, '' जांच दल को उदगीर के चीनी के कारखाने के कर्मचारी जिया-उल-हक (34) द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की शिकायत मिली।

पूछताछ करने पर हक ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि उसकी पत्नी फरीदा का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है।'' अधिकारी ने बताया कि फरीदा पिछले महीने अपने बच्चों के साथ जिया-उल-हक के पास रहने आई थी। पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त को हक और एक अन्य व्यक्ति ने फरीदा का तकिये से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसने लाश को एक सूटकेस में डाला, एक ऑटोरिक्शा किराए पर लिया और सूटकेस को एक पुल से नदी में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के आधार पर सज्जाद जारुल अंसारी (19), अरबाज जमलू अंसारी (19), साकिर इब्राहिम अंसारी (24) और आजम अली उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया। सभी कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि यहां की एक अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी