महाराष्ट्र में 30 साल पुराना लोहे का पुल बहा,4 लोगों की हुई मौत, 51 घायल

महाराष्ट्र में 30 साल पुराना लोहे का पुल बहा,4 लोगों की हुई मौत, 51 घायल 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इंद्रायणी नदी पर बने पुल के गिरने की घटना को लेकर गहरा शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि इंद्रायणी नदी पर पुल गिरने की खबर अत्यंत दुःखद है. हादसे में जान गंवाने वालों को मैं अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजनों के दुख में सहभागी हूं. सीएम फडणवीस ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी. इसके अलावा राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों की निगरानी की. उन्होंने बताया कि यह पुल केवल पैदल चलने वालों के लिए था, और वहां एक चेतावनी बोर्ड भी लगा था, जिसमें दो पहिया वाहन और ज्यादा लोगों के एकसाथ चलने पर रोक थी, लेकिन पर्यटकों ने इन हिदायतों को नजरअंदाज किया, जिससे पुल पर बोझ बढ़ा और वह टूट गया.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे की मावल तहसील स्थित कुंडमाल क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना लोहे का पुल भारी बारिश और तेज बहाव के कारण अचानक ढह गया और पुल पर मौजूद लोग नदी में बह गए। बताया जा रहा है कि यह पुल पिछले कुछ समय से खस्ताहाल था और यहां वाहनों की आवाजाही बंद थी, लेकिन भारी बारिश के बीच कई लोग नदी का बहाव देखने के लिए पुल पर आए थे तभी अचानक ये हादसा हो गया.हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 लोग घायल हैं. घायलों को पवना हॉस्पिटल, मीमर हॉस्पिटल, अथर्व हॉस्पिटल और यूनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो शव घटनास्थल पर ढहे हुए पुल के नीचे से बरामद किए गए.

तलेगांव दाभाडे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक प्रदीप रायणवार ने बताया कि अब भी एक व्यक्ति के पुल के मलबे में फंसे होने की आशंका है, उसकी तलाश जारी है. ये हादसा ऐसे समय हुआ जब क्षेत्र में भारी बारिश के चलते नदी में बहाव तेज था. करीब 100 से 125 पर्यटक पुल पर और आसपास पिकनिक मनाने पहुंचे थे, हालांकि हादसे के समय बारिश नहीं हो रही थी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा. इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हादसे को लेकर सूबे के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सावनिक को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी पुराने पुलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाया जाए.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी