राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में " सृजनोत्सव 2024-25 " का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में " सृजनोत्सव 2024-25 " का आयोजन

जयसिंहपुर समाचार

जयसिंहपुर:-  राजकीय महाविद्यालय शिवनगर की CSCA (कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन) ईकाई द्वारा सृजनोत्सव 2024-25 कार्यक्रम छात्रों द्वारा बड़ी धूम - से मनाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में भूमिका निभाई। 

प्राचार्या ने कहा कि हमारा कॉलेज हमेशा से समग्र विकास का एक पोषक स्थान रहा है, और ऐसे आयोजन हमें यह याद दिलाते हैं कि शिक्षा केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी प्रतिभा को खोजने और निखारने के बारे में भी है। 

जयसिंहपुर समाचार

CSCA की प्रधान मुस्कान ने महाविद्यालय में किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए प्राचार्य का धन्यवाद किया। तदोपरांत लोक नृत्य के साथ -साथ गायन की विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने खूब समा बांधा। 

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण के साथ - साथ सड़क सुरक्षा क्लब, के अंतर्गत की गई विभिन्न गतिविधियों, पोस्टर मेकिंग स्लोगन राइटिंग , निबंध लेखन, रंगोली के पुरस्कार भी वितरित किए गए। 

इसके साथ रेड रिबन क्लब के अंतर्गत भी विभिन्न पारितोषिक वितरण किए गए। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या ने विद्यार्थियों को बहुत - बहुत बधाई दी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़