मेले और उत्सव हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग : यादविन्दर गोमा

मेले और उत्सव हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग : यादविन्दर गोमा 

जयसिंहपुर समाचार

लम्बागांव (जयसिंहपुर) :-   आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि  मेले, उत्सव और त्योहार हमारी संस्कृति  का अभिन्न अंग है। मेले और उत्सवों के आयोजन से  मनोरंजन  के साथ लोगों में सामाजिक सद्भाव बढ़ता है।

आयुष मंत्री ने शनिवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के श्री कुंजेशवर महादेव लंबागांव में शिवरात्रि मेले पर आयोजित दंगल में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश समृद्ध स्थानीय विरासत का खजाना है जो यहां की परंपराओं, कला व संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ आपसी भाईचारा और व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को भी पूर्ण करते हैं। 

उन्होंने कहा कि मेले मनोरंजन के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोय रखने में अहम भूमिका है । उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार द्वारा मेलों और उत्सवों के महत्व और सांस्कृतिक संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है। 

आयोजन समिति को बेहतर दंगल आयोजित करने की बधाई दी और हर वर्ष इसी तरह हर्षोल्लास से महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले के आयोजन करते  रहने को कहा। उन्होंने  कहा कि आयोजन समिति द्वारा रखी गई मांगों के अनुरूप विधायक निधि से आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।

उन्होंने मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए 31हजार रूपये देने की घोषणा की । आयुष मंत्री को कुंजेशवर महादेव मेला कमेटी द्वारा पगड़ी, मफलर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

आयुष मंत्री ने दंगल प्रतियोगिता के प्रथम माली विजेता को 15 हजार और  माली के उप विजेता को 11 हजार  की धनराशि से पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर  जसवंत डढवाल,पंचायत समिति सदस्य अनीता सूद, कुंजेशवर महादेव मेला कमेटी प्रधान व प्रधान ग्राम पंचायत  लोअर लंबागांव सुमन मैहरा, बीडीओ सिकंदर, कमेटी सदस्य प्रवीण राणा, रमेश राणा, विनोद मैहरा सहित  बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़