आयुष मंत्री ने किया बहु तकनिकी संस्थान तलवाड़ के आवासों का लोकार्पण

आयुष मंत्री ने किया बहु तकनिकी संस्थान तलवाड़ के आवासों का लोकार्पण

जयसिंहपुर समाचार

जयसिंहपुर :-    आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल  मंत्री, यादविंदर गोमा ने शुक्रवार को राजकीय बहु तकनीकी संस्थान तलवाड़ में एक करोड़ 80 लाख की  लागत से निर्मित टाइप- 4 अवासों का लोकार्पण किया।

उन्होंने तलवाड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर में जनहित एवं सामाजिक कार्यों को प्रतिबद्धता से किया जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। सरकार का प्रयास है कि युवाओं के हुनर को तराश कर नई दिशा प्रदान की जाए, ताकि वे रोजगार प्राप्त करने  लिए उपयुक्त ज्ञान, कौशल से परिपूर्ण हों । 

उन्होंने कहा कि बहुतकनीकी संस्थान तलवाड़ के प्राध्यापकों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान के प्राध्यापकों व अन्य स्टाफ के लिए 8 सेट टाइप -1  व 8 सेट टाइप -2 और एक सेट टाइप- 5 का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।  उन्होंने कहा कि इसके अलावा संस्थान में एमेनिटी ब्लॉक का निर्माण भी किया जाएगा।

आयुष मंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि झुंग्गा देवी  के समीप सोलवनेहड़ में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिये 3 करोड़ 22 लाख रुपए का टेंडर अवार्ड कर दिया गया है  और जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झुंग्गा देवी में खेल मैदान के निर्माण के लिए 50 लाख की धनराशि मंजूर कर दी गई है। 

उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान की  श्रेणी में शामिल किया गया है जिसके तहत आधुनिक उपकरणों और अधोसरंचना पर लगभग एक करोड़ पर खर्च किया जायेगा।  उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की नियमित सुविधा आरम्भ करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जयसिंहपुर हॉस्पिटल में सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध करवाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर कैलाश महिला मंडल भवन के शेष बचे कार्य के निर्माण के लिए 1.5 लाख, सामुदायिक भवन तलवाड़  में छत डालने के लिए शुरुआती तौर पर 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चयन करने के निर्देश दिए ताकि भूमि उपलब्ध होने के उपरांत निर्माण कार्य के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके । उन्होंने तलवाड़ चौक पर सोलर हाई मास्ट लाइट लगवाने का भी आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान रेनू देवी, उप प्रधान जोगिंदर सिंह अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव वर्मा, विद्युत सुरजीत, बहु तकनीकी संस्थान की प्रधानाचार्य मंजू शर्मा सहित गणमान्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़