राजकीय महाविद्यालय शिवनगर को मिला टी.बी. जागरूकता के लिए पुरस्कार

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर को मिला टी.बी. जागरूकता के लिए पुरस्कार

जयसिंहपुर समाचार

जयसिंहपुर(ब्यूरो):-    राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के रेड रिबन क्लब को टी. बी. नियंत्रण और जागरूकता में किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए 'टी. बी. को समाप्त करने के लिए नवाचार में अद्वितीय नेतृत्व' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

यह पुरस्कार शिवनगर महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब को 'लीफ पेंटिंग' के माध्यम से टी. बी. के प्रति जागरूक करने के लिए प्राप्त हुआ। यह सम्मान काँगड़ा जिले के जोनल अस्पताल, धर्मशाला में आयोजित एक बैठक में दिया गया, जिसका विषय राष्ट्रीय टी. बी. उन्मूलन कार्यक्रम था। 

बैठक में महाविद्यालय की प्रतिनिधि, क्लब की संयोजक डॉ. नीतिका शर्मा उपस्थित रही जिनकी सराहना मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गयी। 

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने  रेड रिबन क्लब की संयोजक व सदस्यों को बधाई देते हुए उनके इस नवीन विचारों की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़