सनातन को गाली देने वाले चढ़ावे की राशि मांग रहे, यह मंजूर नहीं: रविंद्र धीमान

सनातन को गाली देने वाले चढ़ावे की राशि मांग रहे, यह मंजूर नहीं: रविंद्र धीमान 

जयसिंहपुर समाचार

जयसिंहपुर:-   पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने जारी अपने प्रेस नोट में कहा कि मंदिरों का पैसा मांगने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह अस्वीकार्य है एक तरफ सनातन का विरोध और मंदिरों को गालियां दी जा रही हैं। दूसरी तरफ मंदिरों के पैसे से सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। 

2022 के विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर इतराते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सनातन विरोधी इरादे जाहिर कर दिए थे और देश भर में घूम-घूम कर कहा था कि हम 97% हिंदुत्व वाली विचारधारा को हराकर आए हैं। 

आज मुख्यमंत्री उन्हीं हिंदू के मन्दिर में चढ़े चढ़ावे को लेने के लिए हाथ में कटोरा लेकर खड़े हैं यदि उन्हें अपनी सरकार की फ्लैगशिप स्कीमों के लिए मंदिरों में चढ़े चढ़ावे की आवश्यकता पड़ रही है प्रदेश में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि सरकार द्वारा इस तरीके से मंदिरों की जमा पूंजी पर नजर लगाई गई हो। 

आपदा और आपात की परिस्थितियों के लिए प्रदेश के मंदिर हमेशा मदद करते आए हैं। लेकिन सरकार की द्वारा घोषित की गई बजट स्कीम्स के लिए मंदिरों पर दबाव बनाकर वसूली करना कभी नहीं हुआ। 

रविंद्र धीमान ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने फ्लैगशिप स्कीम के तहत प्रचारित कर रहे हैं। प्रदेश भर के सड़क, चौराहे, पहाड़, नदी के किनारे सरकार की इन स्कीम के विज्ञापनों से भर गए हैं। 

सरकार द्वारा इनके विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। लेकिन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए सरकार ने अपनी तरफ से कुछ नहीं किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़