भाजपा में संगठन सर्वोपरि, न कि पद: इंदू गोस्वामी

भाजपा में संगठन सर्वोपरि, न कि पद: इंदू गोस्वामी

जयसिंहपुर समाचार

जयसिंहपुर(ब्यूरो):-  राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के झुंग्गा देवी में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि "वक्फ बोर्ड के नाम पर कांग्रेस सरकार ने हिंदू और मुस्लिम समुदायों को आपस में लड़वाकर राजनीतिक रोटियां सेंकी हैं। इस बोर्ड की आड़ में नेताओं ने करोड़ों की संपत्ति बना ली, जबकि गरीब मुस्लिम वहीं के वहीं रह गए। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वक्फ बिल लाना पड़ा, जिससे गरीब मुस्लिमों को न्याय मिला है।"

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी में न तो पद सर्वोपरि है और न ही पद का कोई विशेष महत्व। भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि है और संगठन में ही कार्यकर्ता बसते हैं। आज इसी संगठन के बल पर भाजपा न केवल भारत, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।"

उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती उसकी पांच निष्ठाओं पर आधारित है, जिनके कारण हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, "देश को आज ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित कर रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक भारत विश्व गुरु बनेगा।"

इस मौके पर पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि "कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां सत्ता सुख के लिए राजनीति करती हैं, जबकि भाजपा देशहित के लिए काम करती है। मोदी जी के कारण ही आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।"

उन्होंने आगे कहा, "एक देश, एक विधान और एक कानून से ही देश की एकता सुरक्षित रह सकती है। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती, लेकिन जो भारत की बात करेगा, वही सच्चा भारतवासी कहलाएगा।"

पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सीमावर्ती गांवों में हुए विकास का जिक्र करते हुए  कहा कि, "आज देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकसित करके उन्हें अंतिम नहीं, बल्कि प्रथम गांव बना दिया गया है ताकि कोई घुसपैठ न हो और आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहें।"

सम्मेलन में जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविन्द्र धीमान, जिला पालमपुर भाजपा अध्यक्ष रागिनी रकवाल, पंचरुखी मंडल अध्यक्षा उषा राणा, आलमपुर मंडल अध्यक्ष हनुमंत शर्मा, जयसिंहपुर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला परिषद सदस्य संजीव ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा कटोच, पंचायत प्रधान रणवीर सिंह (सोल वनेहड़), सरस्वती जरयाल (धुपक्यारा), विंता कटोच (गंदड़), सुर्दशन रडवाल, रविकांत शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़