कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल: यादविंदर गोमा

कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल: यादविंदर गोमा

जयसिंहपुर समाचार

जयसिंहपुर(ब्यूरो):- आयुष, युवा सेवाऐं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि ग्राम पंचायत कोसरी आयुर्वेद औषधालय को स्तरोन्नत कर 10 बिस्तरों  का अस्पताल बनाया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

आयुष मंत्री ने सोमवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के देहरू गांव में जनसमस्याओं को सुना और समाधान किया। उन्होंने मुख्य सड़क से देहरु गांव को जोड़ने वाली सम्पर्क सडक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गांव को जोड़ने वाली सड़क के लिए 10 लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं। बरसात से पहले  मुख्य चढ़ाई पर कंकरीट किया जाएगा ताकि आवाजाही में मुश्किल न हो। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यह इस वर्ष के अंत तक बनकर तैयार हो जायेगी।

गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र तथा सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और क्षेत्र की जरूरत के अनुरूप विकास कार्यों को पर्याप्त बजट मुहैया करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को बढ़िया करने के लिए 33 केवीए का सबस्टेशन भी लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गांवों का विकास और गरीबों का उत्थान के सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांव का विकास ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास पर केंद्रित होता है। गांवों का विकास से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की जीवनशैली में सुधार होता है, बल्कि यह देश के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर जोन प्रभारी ओपी धीमान,  स्थानीय पंचायत के  उपप्रधान कुलवंत शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत आशापुरी अनिता शर्मा,  प्रधान ग्राम पंचायत ठेहड़ू विनोद , जोन अध्यक्ष विनोद टण्डन, पूर्व  प्रधान कश्मीर सिंह, , रीता पटियाल, सुरेश कुमार, रेखा देवी, अनिता कटोच, राजमल, बीडीओ  सिकंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़