जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

  जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित  


 मंडी: जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को भ्यूली में जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित वर्ष 2023-24 के बजट का अनुमोदन किया गया इसके साथ ही जिला परिषद की स्थायी समितियों की बैठकों की कार्यवाही का भी अनुमोदन किया गया। जिला परिषद के गेस्ट हाउस तथा पंचायत भवन के कमरों की दरें निर्धारित करने तथा पंचायत भवन में स्थापित दुकानों के इकरारनामे का नवीनीकरण तथा किराया बढ़ोतरी करने बारे भी विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह पिछली बैठक में प्रस्तुत हुए प्रस्तावों पर हुए कार्य की प्रगति का ब्योरा समय पर दें ताकि बैठक के दौरान सदस्यों को उनके प्रस्ताव से संबंधित वस्तु स्थिति से अवगत करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा उठाए गए मदों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि आम जनमानस से संबंधित समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जा सके।  उन्होंने कहा कि मंडी जिला को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है इस उद्देश्य को पूरा करने में आपसी समन्वय जरूरी है। इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए त्रैमासिक बैठक के विभिन्न मदों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जिला परिषद की बैठकों के मदों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्यों सहित विभिन्न विभागोें के अधिकारी भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

दिखावे की गौसेवा पर मंत्री चंद्र कुमार की दो टूक, बोले—पहले घर में गाय पालो