नूरपुर में हिमाचल निपुण मिशन के तहत पांच दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ




नूरपुर ( संजीव महाजन )

नूरपुर में हिमाचल निपुण मिशन के तहत पांच दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ 





समग्र शिक्षा खंड नूरपुर के राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला सदवाॅ॑ में  हिमाचल निपुण मिशन द्वारा चलाए समग्र शिक्षा अभियान के तहत पांच दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण  कार्यशाला का आज  समापन हुआ इस कार्यशाला का शुभारंभ खंड प्राथमिक अधिकारी रामगोपाल के द्वारा किया गया था । जिसमें समग्र शिक्षा खंड नूरपुर के वीआरसीसी अधिकारी शैलेंद्र बलौरिया ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की ।  जिसमें नूरपुर ब्लॉक के प्राथमिक पाठशालाओं के लगभग 80 अध्यापकों ने भाग लिया इस कार्यशाला में  सभी  अध्यापकों ने न्यू शिक्षा प्रणाली 2020 के अनुसार चल रहे हिमाचल निपुण मिशन के तहत प्रशिक्षण ग्रहण किया यह प्रशिक्षण कार्यशाला आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक पर आधारित थी  कार्यशाला मे प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को न्यू शिक्षा प्रणाली के तहत शिक्षा देने , बच्चों को गतिविधियों के आधारित शिक्षा देना , बच्चों में भयमुक्त , तनावमुक्त पढ़ाई का वातावरण के बारे में अध्यापकों को  प्रशिक्षित किया गया  है तथा बच्चों का हर तरह से विकास करना वो चाहे मानसिक विकास हो , शारीरिक विकास हो इसके बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम में पीटीएफ जिला कांगड़ा महासचिव कुलदीप पठानिया,सीएचटी, अशोक कुमार ,सीएचटी, अजय सहौत्रा, सीएचटी बुद्धि चन्द ,सीएचटी नीलम कुमारी , राज्य रिसोर्स पर्सन ऑफ संजीवन सिंह ,अजय प्रजापति, संजीव, अश्वनी , संजय,कमल किशोर, विपिन कौशल , हैप्पी कुमार सहित 80 अध्यापकों ने भाग लिया ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक