भूस्खलन के चलते चंबा शहर की पेयजल व्यवस्था का जल्द होगा समाधान—-नीरज नैय्यर

 भूस्खलन के चलते चंबा शहर की पेयजल व्यवस्था का जल्द होगा समाधान—-नीरज नैय्यर

भूस्खलन वाले स्थान से हटेगी पाइपलाइन

विभाग ने शुरू की पाइप अपूर्ति 

आगामी 10 दिनों के भीतर पूर्ण होगा कार्य

चंबा : जितेन्द्र खन्ना/ 


विधायक नीरज नैय्यर ने कहा है कि चंबा शहर के लिए पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन के सरोथा नाला में भारी भूस्खलन के चलते पेश आ रही समस्याओं का समाधान जल्द किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा है कि निर्वाध पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर पाइपलाइन को भूस्खलन वाले स्थान से हटाने की कार्य योजना को तैयार किया गया है । कार्य योजना को व्यापारिक रूप देने के लिए जल शक्ति विभाग को समयबद्ध तौर पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं । 

नीरज नैय्यर ने ये भी बताया है कि अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत मिशन) के अंतर्गत जल शक्ति विभाग ने सभी विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद निर्माण कार्य का आवंटन भी कर दिया है । विभाग द्वारा पाइप इत्यादि की आपूर्ति भी शुरू कर दी है । 

इसके साथ भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन की विभाग द्वारा मुरम्मत का कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है । आपूर्ति व्यवस्था शुक्रवार शाम तक सुनिश्चित कर ली जाएगी । 

भूस्खलन के कारण बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही आपूर्ति पाईप लाइन के स्थाई समाधान करने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आपूर्ति पाइपलाइन को भूस्खलित क्षेत्र से हटाकर किसी और स्थान से बिछाने का कार्य आगामी 10 दिनों के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा । इससे चंबा शहर के लिए पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्या का स्थाई समाधान होगा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।