नगरोटा सूरियां में जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन


नगरोटा सूरियां में जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन

नगरोटा सूरियां प्रेम स्वरूप शर्मा/ नेहरू युवा केन्द्र धर्मशाला के सौजन्य से नव भारत युवा मंडल जरपाल के युवाओं ने नगरोटा सूरियां के मिलन पैलेस हाल में जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा सांसद का आयोजन किया गया। युवा सांसद में राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के प्राचार्य सुरेंद्र अत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न रिसोर्स पर्सन ने युवाओं को अच्छी सेहत, अच्छी सोच व नशे से दूर रहकर भविष्य को संवारने के टिप्स दिए। नेहरू युवा केन्द्र धर्मशाला की ओर से उत्कृष्ट कार्यों के लिए नव भारत युवा क्लब जरपाल को 25 हज़ार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कांगड़ा लोक कला मंच के कलाकारों दीपक, रजत, समीर, मिलन, शिल्पा, शालू, शैलजा, शिवाली, तमन्ना व शिल्पा ने पहाड़ी लोक गीतों पर आधारित झमाकडा की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांधे रखा।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार, नीलम चौधरी, बीडीओ विनय चौहान, विजय धीमान, समाज सेविका बबिता गुलेरिया पंकज, किरण, सुनील कुमार, आर्यवीर युवक मण्डल दुराना के युवा, एकलव्य कंप्यूटर सेंटर, आइजेक्ट व राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां से राजेश शर्मा व विद्यार्थियों सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा