डीसी ने पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में किया तालाबों का निरीक्षण

 डीसी ने पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में किया तालाबों का निरीक्षण

तालाबों के सौंदर्यीकरण करने के दिए निर्देश


ऊना उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में बने तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएफओ ऊना सुशील कुमार, बीडीओ हरोली मुकेश, एससी पीडब्ल्यूडी जीएस राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डीएफओ ऊना को तालाबों के सौंदर्यीकरण हेतू शीघ्र प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाबों के किनारे फलदार व छायादार वृक्ष लगाने को कहा ताकि गर्मियो ंमें स्थानीय लोगों को आरामदायक व स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

इसके अलावा बीडीओ हरोली को निर्देश दिए कि पूबोवाल में निर्माणाधीन पंचवटी पार्क के शेष बचे कार्य को जल्द पूर्ण करें ताकि स्थानीय लोगों को पार्क की सुविधा का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बीडीओ को यह भी निर्देश दिए कि दुलैहड़ में पंचवटी पार्क के लिए मनरेगा के तहत बजट का प्रावधान कर शीघ्र पार्क का निर्माण कार्य आरंभ करवाएं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक