पालमपुर के प्लास्टिक कचरे से बनेंगी टाइल्स आयुक्त आशीष शर्मा ने दी जानकारी

पालमपुर के प्लास्टिक कचरे से बनेंगी टाइल्स आयुक्त आशीष शर्मा ने दी जानकारी


पालमपुर : केवल कृष्ण / नगर निगम पालमपुर एक खूबसूरत पहल कर अनुकरणीय कार्य आरम्भ करने जा रही है। जिससे निगम क्षेत्र के कूड़े का निष्पादन भी होगा और इससे टाइल्स का निर्माण भी होगा।

     नगर निगम ने पालमपुर की खूबसूरती को कायम रखने और कूड़े के निष्पादन के लिये आनंदिता प्लास्टिक के एमडी अंकुश शर्मा सामने आये हैं। नगर निगम पालमपुर आयुक्त आशीष शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में नगर निगम पालमपुर कूड़े के निष्पादन के लिये महत्वपूर्ण योजना बनाई गई है, जिसमें निगम प्लास्टिक कूड़े को लेकर एक योजना कार्यान्वित करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि आनंदिता प्लास्टिक द्वारा हर महीने 200 क्विंटल प्लास्टिक कचरा लिया जायेगा। आनंदिता प्लास्टिक के एमडी अंकुश शर्मा की पहल पर इस कचरे को कटिंग एवं हीटिंग के उपरांत आकर्षक प्लास्टिक टाइल्स का निर्माण किया जायेगा। आयुक्त ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्लास्टिक कूड़े को अम्बुजा सीमेंट फैक्ट्री में भी भेजा जायेगा। जिससे पालमपुर के सौंदर्य और स्वच्छता को बरकार रखा जा सके और नगर वासीयों को भी लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने बताया कि काफी समय से पालमपुर शहर में रात के समय कूड़े को जान बूझकर बिखराकर शहर की खूबसूरती को ग्रहण लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिये नगर निगम सख्त कानून व्यवस्था बनाने जा रहा है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग