शहीद रोशन क्लब सोलन जिला में सर्वश्रेष्ठ

 शहीद रोशन क्लब सोलन जिला में सर्वश्रेष्ठ


समाजसेवा के क्षेत्र में जाना माना नाम शहीद रोशन क्लब पपलोल एक बार फिर से सोलन जिला का सर्वश्रेष्ठ क्लब बन चुका है। कंडाघाट के पपलोल गांव के क्लब ने पूरे सोलन जिले में प्रथम स्थान हासिल कर बेस्ट क्लब का खिताब हासिल किया । जिला युवा सेवा एवम खेल विभाग सोलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा जी द्वारा क्लब को 51000 रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । जिला युवा सेवा एवम खेल अधिकारी सविंदर कैथ ने कहा की यह पुरस्कार जिले में सबसे श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवा मंडलों को दिया जाता है ताकि और लोग भी प्रोत्साहित हो सके। युवा संयोजक दीपक जसवाल ने बताया की जिला सोलन मैं प्रथम स्थान कंडाघाट खंड के शहीद रोशन क्लब पपलोल, दूसरा स्थान, युवक मंडल धुंदन, व तीसरा स्थान झंकार म्यूजिकल ग्रुप कंडाघाट ने हासिल किया है। उन्होंने इस जीत पर सभी सदस्यों को बधाई दी। वहीं शहीद रोशन क्लब पपलोल के निदेशक अरुण ठाकुर ने क्लब के सदस्यों को जीत का श्रेय देते हुए कहा की यह सदस्यों की मेहनत का नतीजा ही है की इतनी बड़ी प्रतियोगिताओं में शहीद रोशन क्लब पपलोल जीत हासिल करता आ रहा है । उन्होंने क्लब की ग्रामीण इकाई के प्रधान हरनाम व शहरी इकाई के प्रधान अमन शर्मा के प्रयासों की भी तारीफ की साथ ही युवा सेवा एवम खेल विभाग सोलन का आभार प्रकट किया । शहीद रोशन क्लब इस से पूर्व भी दो बार जिला सोलन में बेस्ट क्लब का खिताब जीत चुका है व 4 बार कंडाघाट खंड का आदर्श क्लब चुना गया है । इसके साथ साथ स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए भी क्लब को विभिन्न बार खिताब दिया जा चुका है। क्लब की इस जीत से पूरे कंडाघाट खंड में खुशी की लहर है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

2 करोड़ की लागत से परगोड़ में स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, चंगर क्षेत्र को 2.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!