राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सम्पन्न

 राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला सम्पन्न


उद्योग, संसदीय मामले व आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शोभा यात्रा में की शिरक्त 

पहली अप्रैल से 2.31 लाख महिलाओं को मिलेंगे प्रतिमाह 1500 रुपये-हर्षवर्धन चौहान

सुंदरनगर, 30 मार्च। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 2023, वीरवार को सम्पन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले व आयुष मंत्री ने हर्षवर्धन चौहान ने की। ।

उन्होंने महामाया मंदिर में देवी देवताओं की पूजा अर्चना की तथा माहामाया मंदिर से ज्वाहर पार्क मेला ग्राउंड तक देवी देवताओं की भव्य शोभायात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने कम्युनिटी हाॅल में कन्या पूजन भी किया। उन्होंने राज्य स्तरीय नलबाड़ एवं सुकेत देवता मेला के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया।

उन्होंने कहा कि सरकार सभी वायदों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1.37 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन की सुविधा प्रदान की है। पहली अप्रैल से 2.31 लाख महिलाओं को 416 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष के व्यय से 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से मासिक पैंशन दी जाएगी।

चैहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। सुकेत देवता मेला के 100 वर्ष पूरे होेने पर बधाई देते हुए कहा कि इस उत्सव की बहुमूल्य परम्पराओं को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर उत्सव एवं त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। देव संस्कृति और इसकी विरासत हमारी राष्ट्रीय पहचान को परिभाषित करने के साथ ही हमारे मूल्यों, आस्था और आकांक्षाओं को प्रदर्शित एवं आकार भी प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार लोगों में नव ऊर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वालों को भी पुरस्कार प्रदान किए ।

विधायक सुन्दरनगर राकेश जम्वाल और पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर, चंपा ठाकुर और नरेश चौहान, नगर परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमन्त शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत