बलिदान दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन, डीसी ने स्वयं रक्तदान कर अन्यों को किया प्रेरित

 बलिदान दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन, डीसी ने स्वयं रक्तदान कर अन्यों को किया प्रेरित

बोले...जीवन का पुण्य है रक्तदान


धर्मशाला उपमंडल धर्मशाला रेड क्रॉस सोसायटी ने कांगड़ा सेवियर संस्था के सहयोग से भारत माता के वीर सपूत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर 23 मार्च गुरुवार को एक दिवसीय रक्त दान शिविर का आयोजन किया। एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में आयोजित इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

डीसी ने स्वयं रक्तदान कर अन्यों को किया प्रेरित

शिविर का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने स्वयं रक्तदान करके अन्यों को इस पवित्र कार्य के लिए प्रेरित किया। डीसी ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है। यह जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है जिससे हम अनेक बहुमूल्य जिंदगियां बचा सकते हैं। जरूरी है कि लोग विशेषकर युवा रक्तदान के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आएं।

एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया कि शिविर में कुल 52 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया।

शिविर के आयोजन में रोटरी क्लब धर्मशाला, बागनी गांव के प्रधान सुरेश कुमार, समाज सेवी सारिका व कांगड़ा सेवियर के प्रधान वीरेंद्र चौधरी सहित अन्य स्वयं सेवियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा रेड क्रॉस सोसायटी के लिए आगे भी इसी तरह सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

शिविर आयोजन में ब्लड बैंक धर्मशाला के डॉ. सुनील भट्ट, बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट वीरता व विद्या मंदिर सिद्धपुर के प्रबंधक सत्य प्रकाश शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक