एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती का फूल बरसा कर स्कूल प्रशासन ने किया स्वागत

हिमालय इंटरनेशनल स्कूल फतेहपुर मे वार्षिक समारोह का अयोजन

 मुख्यातिथि सहित अभिभावकों का भी फूल बरसा कर स्कूल प्रशासन ने किया स्वागत,एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती पंहुचे  बतौर मुख्यातिथि


फतेहपुर :वलजीत ठाकुर /

हिमालय इंटरनेशनल स्कूल फतेहपुर मे वार्षिक समारोह का अयोजन स्कूल परिसर मे किया गया । जिसमे एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने बैतौर मुख्य तिथि रुप मे शिरकत की । जब की उनके साथ क्षेत्र के समाजसेवी   डाक्टर सतीश शर्मा विशेष तिथि रुप मे पंहुचे । कार्यक्रम मे पंहुचने पर मुख्यतिथि सहित बच्चों के अभिभावको का स्कूल प्रशासन व बच्चो द्धारा फूल वरसा कर जोर शोर से स्वागत किया गया ।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया । उसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्या नेहा चंदेल,फोऊडर सोनी चम्बियाल ,चेयरमैन वरयाम सिंह मनेजर विक्रांत  व कोर्डिनेटर मनू चौहान द्वारा अतिथियों को शॉल व ट्रोफी से सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि द्वारा इस दौरान बताया गया कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि इससे अलग हटकर अपने बीच छुपी हुई प्रतिभा को दिखाने के लिए विभिन्न तरह के मंच पर भी आगे आना चाहिए। वार्षिक समारोह की थीम “भारतीय सिनेमा को सलाम” रही। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न परिधानों में छात्र छात्राएं सजे हुए नजर आए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत छोटे-छोटे ननिहालो के द्वारा  की गयी। इस मौका पर बाइस प्रिंसिपल विशाल कुमार पीजीटी मनू शर्मा ,टीजीटी नबिंद्र कुमार शर्मा ,गोबिंद कौर व परविन्द्र सिंह सहित बच्चों के अभिभावक आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच