तीन दिवसीय निःशुल्क बहरेपन की जांच शिविर का किया आयोजन

 तीन दिवसीय निःशुल्क बहरेपन की जांच शिविर का किया आयोजन

रिकांग पिओ, भावानगर तथा पूह में आयोजित किया शिविर


किन्नौर जिला के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में आज आम जनमानस के लिए निःशुल्क बहरेपन की जांच शिविर का समापन किया गया।

यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला के तीनों विकास खंडों में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से नेत्र-विशेषज्ञ टीम द्वारा श्रवण वैन के माध्यम से लोगों के बहरेपन की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि निचार विकास खंड के नागरिक अस्पताल भावानगर में 65 लोगों, पूह में 45 व क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में 65 लोगों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि शिविर में जिन लोगों को सुनने में असमर्थता पाई गई है उन्हें श्रवण दिव्यांगता सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये