नेल आर्ट में अनुश्रया ने जीता खिताब ,चंडीगढ़ विद्या ज्योति एडुवर्सिटी में नेल आर्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

नेल आर्ट में अनुश्रया ने जीता खिताब 



चंडीगढ़ विद्या ज्योति एडुवर्सिटी में नेल आर्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

डेराबस्सी - चंडीगढ़ विद्या ज्योति एडुवर्सिटी के बीवॉक ब्यूटी थेरेपी एंड एस्थेटिक डिपार्टमेंट की ओर से नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका अस्सिटेंट प्रोफेसर नीलू शर्मा ने बताया कि कॉलेज निदेशक डॉ डीजे सिंह के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें संस्थान के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम में फैंशन विभाग की अध्यक्षा चारू भाटिया और एडमिशन मैनेजर रूपिन्द्र कौर द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ब्यूटी की अनुश्रया प्रथम, बीएससी आईटी का पंकज द्वितीय और बीकॉम की अंशु तृतीय स्थान पर रही।


इस मौके पर कॉलेज रजिस्ट्रार कुलदीप शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अस्सिटेंट प्रोफेसर नेहा अरोड़ा और गुरप्रीत कौर का सहयोग सराहनीय रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल