अमृतपाल पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और उसके साथियों पर NSA लगाया गया,आइए जानें क्या है NSA

अमृतपाल पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और उसके साथियों पर NSA लगाया गया,आइए जानें क्या है NSA


आपको बता दें कि अब तक अमृतपाल के 154 समर्थकों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं पंजाब सरकार ने कोर्ट को बताया है कि अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है, इसके साथ अमृतपाल के साथियों पर NSA लगाया गया है. तो आखिर एनएसए होता क्या है और ये किन अपराधियों पर लगाया जाता है?

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) एक ऐसा कानून है जिसके तहत यदि किसी व्यक्ति से खास खतरा सामने आता है तो उस व्यक्ति को हिरासत में लिया जा सकता है. 1980 में देश की सुरक्षा के लिहाज से सरकार को ज्यादा शक्ति देने के उद्देश्य से ये कानून बनाया गया था. इस एक्ट से सरकार को शक्ति मिली है, यदि उसे लगता है कि देशहित में किसी अपराधी को गिरफ्तार करने की आवश्यकता है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है. साफ शब्दों में कहा जाए तो किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार करने का अधिकार इसी कानून के तहत दिया गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अनुसार किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को तीन महीने बिना जमानत के हिरासत में रखा जा सकता है, साथ ही उसकी अवधि को और भी बढ़ाया जा सकता है, इसे 12 महीने तक किया जा सकती है. इसके लिए पुलिस को आरोप तय करने की भी जरूरत नहीं होती है. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की तरफ से हाईकोर्ट के एडवाइजरी के सामने अपील की जा सकती है, जिसमें हाईकोर्ट को राज्य सरकार द्वारा बताना होगा कि इस व्यक्ति को हिरासत में रखा गया है. 1980 में जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनीं थी तब उनकी सरकार की तरफ से 23 सितंबर 1980 को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून संसद से पास हुआ था. 27 दिसंबर 1980 को ये कानून बन गया था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश