गर्मियों के आने से पहले ही ज्वाली में चरमराई पेयजल व्यवस्था,बाबड़ी का पानी पीने को मजबूर हुए लोग

गर्मियों के आने से पहले ही ज्वाली में चरमराई पेयजल व्यवस्था,बाबड़ी का पानी पीने को मजबूर हुए लोग 

एक सप्ताह में पानी की समस्या का हल न हुआ तो विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा।


 जवाली: रतिक्ष कुमार / विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन पंचायत कोठीबंड़ा के बटुही गांव में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। गर्मियों की दस्तक के साथ ही पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। इसी संदर्भ में बटुही गांव का एक प्रतिनिधिमंडल जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा से मिला था लिखित रूप से समस्या बारे अवगत करवाया। 

महिलाओं अनीता देवी, रानी ठाकुर, ओमिका देवी, बाला देवी, बीना देवी ने बताया कि हमारे घरों के लिए करीबन आठ माह पहले विभाग द्वारा अढ़ाई इंच की 60 पाइपें डाली थीं लेकिन उसके बाद विभाग कनेक्शन देना भूल गया। विभाग को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन आश्वासनों के सिवाए कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमारे घरों में टॉयलेट की टैंकियां भी खाली पड़ी हैं।


 बाबड़ी से पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने चेताया है कि अगर एक सप्ताह में पानी की समस्या का हल न हुआ तो विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

तो वहीं जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता अजय कुमार ने कहा कि जल्द ही मेन पाइप से कनेक्शन दे दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन