शिक्षा के लिए 8828 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित: रोहित ठाकुर

 शिक्षा के लिए 8828 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित: रोहित ठाकुर


मंडी, 26 मार्च । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आगामी वित वर्ष में शिक्षा के लिए 8828 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है । यह बात उन्होंने आज सुन्दरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री द्वारा अपने पहले ही बजट में इस दिशा में कई नई योजनाओं की घोषणा की है ।

उन्होंने कहा कि आज के युग में विद्यार्थियों को आधुनिक दौर की चुनौतियों से पार पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है । उन्होंने कहा कि भविष्य की इन चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों को नई तकनीक को अपनाना होगा ।

रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा नए तकनीकी पाठयक्रम आरंभ किए जायेंगे । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 20 हजार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 25 हजार रुपये का उपदान प्रदान करेगी । उन्होंने कहा कि गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर व्यावसायिक कोर्स करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डै-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगें ।

     इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए । उन्होंने महाविद्यलाय की स्वयंसेवी अंचल को गणतंत्र दिवस परेड-2023 में पूरे भारत की एनएसएस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व करने तथा नेहा ठाकुर को कब्बडी में बेहतर उपलब्धियां अर्जित करने के लिए भी सम्मानित किया ।

 उन्होंने महाविद्यलाय की स्वयंसेवी अंचल को गणतंत्र दिवस परेड-2023 में पूरे भारत की एनएसएस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व करने के लिए 25 हजार रुपये, काॅलेज के पुराने भवन की मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए काॅलेज के विद्यार्थियों को 75 हजार रुपये देने की घोषणा की ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 सीपी कौशल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की ।

काॅलेज के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।

कार्यक्रम में विधायक राकेश जम्वाल, पूर्व संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव पवन ठाकुर व पूर्व प्रत्याशी चंपा ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को