सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान वार्ड नंबर 3 के तीन परिवारों को एक साल से नहीं मिला पानी, वार्ड नंबर 5 के करीब 50 घरों की सप्लाई भी ठप ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पंचायत के विभिन्न वार्डों के ग्रामीण पिछले कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा लगातार पंचायत प्रधान निर्मल सिंह पठानिया के समक्ष समस्या उठाई जा रही थी। इसी के चलते पंचायत प्रधान निर्मल सिंह पठानिया ने स्वयं फील्ड में जाकर लोगों की पेयजल संबंधी समस्याएं सुनीं और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड नंबर 3 के मोहल्ला वटवाल में ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों तक नाममात्र ही पानी पहुंच रहा है। इस वार्ड की पंचायत सदस्य अनीता देवी पंचायत निवासी एवं पंचायत उपप्रधान तिलक राज शास्त्री सहित कमलेश देवी, साहनी देवी, मीनू देवी, अंजू देवी, सुंदरी देवी, जय देई, सोना देवी, बबली देवी, मोहिता, स्नेहलता, सत्या देवी और राधा देवी ने बताया कि उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। वहीं, इसी वार्ड के मांगों ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें