उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां जिला रेड क्रॉस सोसाइटी प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई

 उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां जिला रेड क्रॉस सोसाइटी प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2023 - 24 के बजट अनुमान को भी पारित किया गया वर्ष 2023-24 के लिए 2 करोड 60 लाख रुपये का बजट अनुमान रखा गया है।


उपायुक्त ने बताया की जिले में आशा वर्करों द्वारा बेड रिडन (शय्याग्रस्त) मरीजों का सत्यापन किया गया है। जिसके तहत जिले में वर्तमान में 129 शय्याग्रस्त मरीज है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी शय्याग्रस्त मरीजों का विकलांगता कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए इन्हें अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से जांच करवाने के लिए निशुल्क रोगी वाहन उपलब्ध करवाया जाएगा,ताकि इनका विकलांगता कार्ड बनाया जा सके। बैठक इन मरीजों को प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की संभावनाएं भी तलाशने के निर्देश दिये ।बैठक मे इन मरीजों को सहारा योजना के तहत लाने के प्रयास करने का भी निर्णय लिया।

उपायुक्त ने बताया कि बेडसोर् से पीड़ित मरीजों को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा निशुल्क एयर मैट्रेस उपलब्ध करवाए जाएंगे। बैठक में जिले के सभी स्वास्थ्य खण्डों में चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में रेड क्रॉस भवन की दूसरी मंजिल पर के निर्माण का भी निर्णय लिया गया है ताकि इसे किराए पर देखकर सोसाइटी की आय को बढ़ाया जा सके।

बैठक में उपमंडल स्तर पर रेड क्रॉस भवन का निर्माण करने पर भी सहमति जताई गई तथा इन भवनों में शॉपिंग कॉमपलेक्स इत्यादि बनाने का भी निर्णय लिया गया ताकि इनसे सोसाइटी की आय को बढ़ाया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि 5 अप्रैल को आनी तथा 6 अप्रैल 2023 को निरमंड में विकलांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में गैर सरकारी सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया कि स्वास्थ्य जांच शिविर जिले के विभिन्न हिस्सों में भी लगाई जाए ताकि स्थानीय लोग विशेषकर वरिष्ठ नागरिक इससे लाभन्वित हो सके।

बैठक की कार्रवाई का संचालन सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने किया । बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज पवार, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मोदगिल, गैर सरकारी सदस्य शालनी नेगी, वेद राम ठाकुर व अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन