राम नवमी पर बड़ा हादसा 13 लोगों की मौत

 राम नवमी पर बड़ा हादसा 13 लोगों की मौत


 हवन और पूजा के दौरान अचानक मंदिर की बावड़ी पर छत धंस गई. हादसे में 13 की मौत हो गई है, जबकि 19 लोगों को लोगों को निकाला गया है. अब तक 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए।

इंदौर के कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर में जूनी थाना क्षेत्र के बेलेश्वर मंदिर में गुरुवार की दोपहर को हवन और पूजा के दौरान अचानक मंदिर की बावड़ी पर छत धंस गई।पुलिस और एसडीआईआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में सभी फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. बता दें कि मंदिर में गुरुवार की सुबह हवन पूजन का कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के काफी लोग मौजूद थे.


अचानक हादसा होने की वजह से इनमें से किसी को भी बचकर निकलने का मौका तक नहीं मिला. जानकारी के मुताबिक मंदिर में हर साल राम नवमी के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है. इस बार भी इस मौके पर यज्ञ हो रहा था. बताया जा रहा है कि इसमें शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच गएऐसे में मंदिर की इमारत इतने लोगों के वजन को झेल नहीं पायी।हादसे की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे के बाद डीएम और कमिश्नर से फोन पर बात की और जल्द से जल्द फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के निर्देश दिए. डीएम इंदौर ने मुख्यमंत्री को मौके पर चल रहे राहत कार्य की जानकारी दी. बताया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन