24 से 26 मार्च तक किन्नौर में बर्फबारी व वर्षा की चेतावनी, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जायें लोग - उपायुक्त

 24 से 26 मार्च तक किन्नौर में बर्फबारी व वर्षा की चेतावनी, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जायें लोग - उपायुक्त

आपदा या घटना की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र में करें संपर्क


उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा 24 से 26 मार्च तक जिला में बर्फबारी व वर्षा की चेतावनी दी गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह इस चेतावनी के मद्देनजर ऊपरी पहाड़ी भागों में जाने से परहेज रखें, जिससे वह सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि चेतावनी जारी होते हुए भी लोग ऊपरी या पहाड़ी क्षेत्रों में चले जाते हैं, जिससे वह स्वयं की जान जोखिम में डाल देते हैं।


उपायुक्त ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान जिला में होने वाले बारिश की आशंका व बर्फबारी के मद्देनजर सभी नागरिक व पर्यटक अधिक ऊंचाई वाले इलाको में ट्रैकिंग न करें एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहे और किसी प्रकार का जोखिम न उठाये। इसी प्रकार, सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध है कि वह इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


अतः इस सूचना को मद्देनजर रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाये रखे तथा किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786-223151,52,53,54,55 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक