श्री रामचरितमानस से सीखें जीवन प्रबंधन - डाॅ. शांडिल

श्री रामचरितमानस से सीखें जीवन प्रबंधन - डाॅ. शांडिल

प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही बजट में वित्तीय प्रबंधन की दिशा में बढ़ाए कदम


रामनवमी के पावन पर्व पर आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग स्थित मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवाया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर सभी को नवरात्रि पर्व तथा रामनवमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रामनवमी भारत ही नहीं अपितु विदेशों में भी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का हमारी संस्कृति एवं जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। भगवान राम को एक आदर्श के रूप में माना जाता है और श्री रामचरितमानस सहित विभिन्न भाषाओं में लिखी गई रामायण से हमें जीवन प्रबंधन की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व हमें अनुशासन के साथ उचित मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भारतीय संस्कृति द्वारा स्थापित नैतिक मूल्यों का अनुसरण करें।  

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों का कुशलश्रम जाना। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके यथाशीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही बजट में समाज के सभी वर्गों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और वित्तीय प्रबंधन की दिशा में प्रयास किया है। इसके सकारात्मक परिणाम शीघ्र सामने आएंगे।

इस अवसर पर जोगेंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा खंड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरिचंद ठाकुर, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व प्रधान सत्या देवी, सेवानिवृत्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट त्रिलोक चंद शांडिल, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, अन्य विभागों के अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

नूरपुर विद्युत मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सप्लाई वंद रहेगी 27 अक्टूबर को