प्रदेशभर में 3 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा,ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रदेशभर में 3 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा,ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में 3 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा. इस दौरान कुछ भागों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 31 मार्च को निचले व मध्य पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक भी ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेन्द्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. जिसके चलते आज कई हिस्सों में बारिश हुई है और आगामी 24 घंटो तक भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।

तो वहीं इस मौसम को देखते हुए किसानों के चेहरे मुरझाए नजर आ रहे हैं क्योंकि गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में