राहुल गांधी की लंदन में कही बात को भाजपा ने गलत तरीके से पेश किया :पूर्व विधायक आशा कुमारी

राहुल गांधी की लंदन में कही बात को भाजपा ने गलत तरीके से पेश किया,उन्हें बात रखने का मौका नहीं दिया :पूर्व विधायक आशा कुमारी


चंबा: जितेन्द्र खन्ना / जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कॉंग्रेस की पूर्व विधायक आशा कुमारी ने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में कुछ बात कही थी जिसे पार्लियामेंट में कुछ मंत्रियों तथा भाजपा सांसदों ने गलत तरीके से पेश किया तथा उन्हें अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया।

आशा कुमारी ने कहा कि भारत से पैसा लेकर विदेश भागे बड़े उद्योगपतियों को भगाने के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच करने वाली सेवी संस्था को निष्पक्ष जांच नहीं करने दी जा रही है जिसके चलते हिन्दोस्तान की जनता का पैसा विदेशों में ले जाया जा रहा है।


आशा कुमारी ने कहा कि यह भी सार्वजनिक किया जाए का शैल कंपनी के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए कहां से आए जबकि इस कंपनी ने कोई लेन देन तक नहीं किया है फिर इतनी बड़ी धनराशि उनके खाते में किसने तथा क्यों डाली। उन्होंने इस पर भी भारतीय जनता पार्टी से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित