राजकीय प्रद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली में विश्व क्षयरोग दिवस का आयोजन।

 राजकीय प्रद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली में विश्व क्षयरोग दिवस का आयोजन


जवाली: शहीद सुरिंदर सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली में विश्व क्षयरोग दिवस का आयोजन खंड नगरोटा सूरियां से एसटीएस रूचि चौधरी और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद की अध्यक्षता में किया गया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद और एसटीएस रूचि चौधरी ने बच्चों को क्षयरोग के बारे में बिस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर साल 24 मार्च को पूरे विश्व में टीबी से संक्रमित लोगों को जागरूक करना और इसके बचाव के बारे में लोगों तक संदेश पहुंचाने के रूप में यह दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1982 में क्षय रोग बेसिलस की खोज करने वाले डॉ. रॉबर्ट कोच के जन्म दिवस पर पूरे विश्व में विश्व क्षय रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्षय रोग अर्थात टीबी एक संक्रामक रोग अर्थात एक बीमारी है जो जीवाणु की वजह से पनपता है। यह एक ऐसी बीमारी है जो हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। छाती में तेज दर्द, भूख न लगना, बुखार आना, सांस लेने में तकलीफ होना आदि टीबी की बीमारी का लक्षण है। बाद में संस्थान से लेकर बाजार तक बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अजय अत्री, स्वास्थ्य कार्यकर्ता गुलशन कुमारी, अनु कौंडल, सीएचओ तनु शर्मा, आशा वर्कर पुष्पा देवी, पूनम, आईटीआई के प्रधानाचार्य चैन सिंह राणा और स्टाफ मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक