Jawali भाजपा 6 को मनाएगी पार्टी स्थापना दिवस : उत्तम धीमान

भाजपा 6 को मनाएगी पार्टी स्थापना दिवस : उत्तम धीमान


जवाली: रतिक्ष कुमार / भाजपा मंडल जवाली की महत्वपूर्ण बैठक शिव मंदिर कैहरियां (मडां) में मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान की अध्यक्षता में हुई जिसमें जिला महामंत्री राजेश काका ने विशेषतौर पर शिरकत की। बैठक में सर्वप्रथम 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना मनाने तथा 14 अप्रैल को संविधान रचयिता भीमराव अंबेदकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, वहीं 14 अप्रैल को समरसता दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोस चुनावों के लिए अभी से कमर कस ली है तथा हर घर तक जाकर जनता को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भाजपा की विचारधारा में शामिल किया जाएगा तथा भाजपा की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी तथा इस बार कांगड़ा-चंबा लोस क्षेत्र के उम्मीदवार को जवाली से रिकॉर्डतोड़ मत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता लोकसभा चुनावों में ही कांग्रेस को इसका मुंहतोड़ जबाब देगी। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अत्तर सिंह, सलोचना देवी, सचिव राज कुमारी, जीवना देवी, मंडल महामंत्री मनोज चौधरी, चैन सिंह, मंडल आईटी संयोजक साहिल पगडोत्रा, जिला आईटी संयोजक विजय जरियाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मलकियत धधोच, जिला सचिव रणजीत गुलेरिया, भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष घनश्याम समयाल, जिला आइफी अध्यक्ष ईशर सिंह इत्यादि मौजूद रहे। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक