विवेकानंद अस्पताल में एमआरआई की सुविधा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया मशीन का उद्घाटन,एमआरआई का मूल्य 30 प्रतिशत रखा कम

विवेकानंद अस्पताल में एमआरआई की सुविधा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया मशीन का उद्घाटन,एमआरआई का मूल्य 30 प्रतिशत रखा कम



पालमपुर: केवल कृष्ण / 

पालमपुर स्थित विवेकानंद अस्पताल में एमआरआई सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने एमआरआई मशीन का विधिवत उद्घाटन करने के बाद कहा कि यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद अस्पताल बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। एमआरआई जांच की सुविधा से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। एमआरआई मशीन का शुभारंभ होने से जरूरतमंदों को अब


विवेकानंद अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिल सकेगी। पावरग्रिड कारपोरेशन की तरफ से यह मशीन सोशल को-आपरेटिव रिस्पांसिबिलिटी के तहत प्रदान की गई है। जिस पर छह करोड़ से अधिक की लागत आई है। शांता कुमार ने कहा कि बहुत जल्द विवेकानंद हास्पिटल में डाक्टरों रेजिडेंस तैयार कर दिए जाएंगे, ताकि डाक्टरों को यहां रहने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जुलाई से संस्थान में बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं बैठ जाएंगी। संस्थान में नर्सिंग की 40 सीटें रखी गई हैं, वहीं पे एंड स्टे आधार परउम्रदराज लोगों के लिए विश्रांति का आगाज भी जल्द ही किया जा रहा है। वीएमआई के निदेशक विमल दूबे ने कहा कि नर्सिंग कालेज के लिए स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने विवेकानंद अस्पताल में एमआरआई मशीन को स्पांसर कराने पर अस्पताल के लिए पावर ग्रिड कारपोरेशन के जीएम देव कुमार, जीएम एचआर विनोद व विनुल काल का आभार व्यक्त किया। डा. विमल राय दुबे ने कहा कि एमआरआई मशीन एक विशेष चिकित्सा जांच उपकरण है, जिससे अनेक बीमारियों की त्वरित जांचकर उसके निदान में सफलता पाई जा सकती है। बीएमआई में एमआरआई का मूल्य की निजी असपतालों से करीब 30 प्रतिशत -कम रखा जाएगा। एमआरआई के लिए अब तक क्षेत्र के मरीजों को बाहर रैफर किया जाता था, लेकिन अब विवेकानंद अस्पताल में हो एमआरआई जांच होगी। इस अवसर पर डा मनोज लूथरा और डा संजीव सूद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

दिखावे की गौसेवा पर मंत्री चंद्र कुमार की दो टूक, बोले—पहले घर में गाय पालो