नर सेवा नारायण सेवा

नर सेवा नारायण सेवा

 यह शब्द है देश के महान सन्त ,लेखक , विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के


कोरोना जैसी भयंकर आपदा में जब मानवता पर खतरा मंडरा रहा था उस दौर में श्री दुर्गा माता सेवा समिति ट्रस्ट फेस 3 जो कि श्री दुर्गा माता मन्दिर का संचालन करता है ने कोरोना काल में समाज को मोक्ष वाहन समर्पित कर बद्दी के लोगों को बड़ी सौगात दी थी क्योंकि उस वक्त व्यक्ति के मृत शरीर को लोग हाथ लगाने और जलाने से भी खतरा महसूस कर रहे थे । उस वक्त बद्दी की एक मार्मिक घटना जब मृत शरीर को एक गन्दी ट्राली में श्मशान ले जाया गया उस वक्त उस ह्रदय विदारक दृश्य से मन कांप उठा तब हमने संकल्प लिया था कि समाज को एक मोक्ष वाहन और एक रोगी वाहन ( एम्बुलेंस ) श्री दुर्गा माता सेवा समिति ट्रस्ट उपलब्ध करवाएगा* ।

             मोक्ष वाहन तो उसी वक्त जनमानस के सहयोग से समाज को समर्पित कर दिया था लेकिन रोगी वाहन समर्पित करने का संकल्प अभी अधूरा था। 

          लेकिन यदि व्यक्ति कोई विचार मन में ठान लें तो कठिन से कठिन लिया गया संकल्प और देखा हुआ स्वप्न भी साकार किया जा सकता है और आज मुझे आज यह बताते हुए बहुत हर्ष की अनुभूति हो रही है कि जो सपना हमने दो वर्ष पूर्व देखा था और संकल्प लिया था वह स्वपन श्री रामनवमी के शुभ अवसर दिन वीरवार को पूरा कर लिया गया है इसके लिए मैं उन सभी लोगों का दिल से आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने हमारे श्री दुर्गा माता सेवा समिति ट्रस्ट में और हमारी टीम में विश्वास प्रकट किया और समाज के लिए इतना बड़ा सहयोग दिया जिस कारण श्री दुर्गा माता सेवा समिति ट्रस्ट फेस 3 हाऊसिंग बोर्ड बद्दी मोक्ष वाहन के साथ साथ रोगी वाहन ( एम्बुलेंस ) भी बद्दी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवा सका।

         मैं श्री दुर्गा माता सेवा समिति ट्रस्ट की अपनी सम्पूर्ण टीम का भी दिल से आभार प्रकट करता हूं जो श्री दुर्गा माता मन्दिर के साथ साथ समाज के लोगों के लिए बड़ी जागरुकता और तन्मयता से कार्यों में लीन हैं और लोगों की समस्याओं के समाधान और सुविधा के लिए अपने दायित्व का बड़ी सहजता और संवेदनशीलता से अपने कर्तव्यों को निभा रही हैं।

            अन्त में मैं समाज के सभी महानुभावों से आग्रह करता हूं कि आप हम पर अपनी कृपा और आशीर्वाद इसी तरह बनाए रक्खे ताकि आपके सहयोग से समाज के लिए ओर भी अच्छे-अच्छे कार्य करने में हम सक्षम हो सकें और आपकी सेवा में समर्पित रह सकें । 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश