चिंतपूर्णी में पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने किया महामाई का गुणगान

चिंतपूर्णी में पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने किया महामाई का गुणगान

भजन संध्या में विधायक सुदर्शन बबलू ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत 


ऊना : प्रसिद्ध धार्मिक शक्तिपीठ छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान दो दिवसीय भजन संध्या का आयोजन किया गया। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बत्तौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान उत्तराखंड के बद्रीधाम से आए पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी ने अष्टमी के दिन माता रानी का गुणगाण किया।

भजन संध्या में सौरभ शर्मा और यमुनानगर से आए विनोद राज ने माता की एक-एक बढ़कर भेंटें प्रस्तुत की। टी-सीरीज के माध्यम से अपने सुरों का जादू बिखेर चुकी प्रसिद्ध गायिका कविता गोदियाल ने भी मां दुर्गा की भेंटे प्रस्तुत की। पंडित पवन गोदियाल एंड पार्टी के कलाकारों ने श्री गणेशा आहवान, महिषासुर मर्दिनी, अष्टभुजी माता, फूलों की होली का चित्रण करके अनेक प्रस्तुतियां पेश की।

इस अवसर पर एसडीएम विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल, वित्ताधिकारी शमी राज, एसडीओ मंदिर आरके जसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड