चम्बा के रजेरा गांव की मंजना देवी की ढाक से गिरने से हुई थी मौत, पति के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना हुई वरदान साबित

 चम्बा के रजेरा गांव की मंजना देवी की ढाक से गिरने से हुई थी मौत, पति के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना हुई वरदान साबित

चंबा: जितेन्द्र खन्ना/


जिला चम्बा के रजेरा गांव की रहने वाली मंजना देवी के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना वरदान साबित हुई है। गत वर्ष मंजना देवी की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई थी। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की करीयां शाखा में क्षेत्रीय प्रबंधक शरीफ हुस्सैन ने मंजना के पति संजू को दो लाख रुपए की धनराशि सौंपी। जानकारी के अनुसार मंजना ने बैंक खाते के जरिए प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा लिया हुआ था। मंजना की मौत के बाद उसके पति संजू कुमार ने बैंक से संपर्क कर खाते के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीमा राशि के क्लेम के सभी कागजात बैंक में जमा करवाए। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने कागजात उच्च कार्यालय मंजूरी के लिए भेजे। सारी कागजी प्रक्रिया के बाद संजू के खाते में दो लाख रुपए की राशि डाली गई है। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक शरीफ हुस्सैन ने कहा कि सभी बैंक ग्राहकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपए वार्षिक में बीमा करवा सकते हैं। इसमें एक्सीडेंटल डेथ होने पर बीमा धारक के नॉमिनि को दो लाख रुपए की राशि प्राप्त होती है। वहीं, जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 448 रुपए वार्षिक शुल्क का बीमा करवाकर लाभार्थी के नॉमिनी को एक्सीडेंटल डेथ के साथ- साथ सामान्य मौत पर भी दो लाख रुपए की राशि प्राप्त होती है। इस मौके पर शाखा के प्रबंधक मंजीत सिंह, संदीप डोगरा, आरती जरयाल, अतुल कुमार सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक